राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम डॉ मोहन यादव ने सिकल सेल उन्मूलन डाक टिकट जारी किया, धार को दी करोड़ों की सौगात

Friday, November 15, 2024 - 19:55
Updated: 2 years ago
0
राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम डॉ मोहन यादव ने सिकल सेल उन्मूलन डाक टिकट जारी किया, धार को दी करोड़ों की सौगात

धार (आरएनआई) भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आज पूरे देश में राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही है, इस विशेष अवसर पर मध्य प्रदेश में शहडोल और धार में भी कार्यक्रम आयोजित किये गए, दोनों कार्यक्रमों में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए। धार में आयोजित कार्यक्रम ने अतिथियों ने सिकल सेल उन्मूलन डाक टिकट जारी किया, सीएम डॉ मोहन यादव ने धारवासियों के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी दी।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने धार में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में 335 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी, उन्होंने इन विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया, वहीं मुख्यमंत्री ने FRA Atlas का भी विमोचन किया।

आप प्लान बनाओ, पैसा देने की जवाबदारी मेरी है 
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वहां मौजूद, सांसद, विधायक, मंत्री और अधिकारियों से कहा कि आप यहाँ विकास कार्यों की योजनाओं बनाओ , स्कूल , अस्पताल, खेल का मकान, पंचायत भवन का प्लान बनाओ, पैसा देने की जवाबदारी मेरी है ये डबल इंजन सरकार का संकल्प है।

योजनाओं का लाभ लेने में जो अवरोध आयेगा हम उसे दूर करेंगे 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने आदिवसियों की मदद के लिए हमेशा काम किया है, उन्होंने कहा वन ग्रामों को राजस्व ग्राम में बदलने का फैसला हमारी सरकार ने ही किया, इसलिए शासन की योजनाओं का लाभ लेने में आपको जो भी अवरोध आयेगा एक एक अवरोध को हटाने की जवाबदारी हमारी है।

सरकार जल्द शुरू करेगी ग्रामीण सड़क परिवहन 
मुख्यमंत्री ने कहा यदि आपका बच्चा कलेक्टर एसपी जो भी कुछ बनना चाहता है तो सरकार उनकी कोचिंग का रहने का ठहरने का पैसा सरकार देगी आप आगे बढ़ो। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले रोडवेज बंद हो गई हमारी सरकार जल्दी ही फैसला लेने वाली है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी आपको ट्रेक्टर से बैठने की जगह रोडवेज की बसों की सुविधा दिलाई जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User