राज्‍य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी को, 1,616 परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल

जिला मुख्‍यालय के 05 केन्‍द्रों पर दो सत्रों में होगी परीक्षा, अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन को परीक्षा प्रभारी किया गया नियुक्‍त।

Saturday, February 15, 2025 - 18:38
Updated: 2 years ago
0
राज्‍य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी को, 1,616 परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल

गुना (आरएनआई) मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इन्दौर के निर्देशानुसार राज्‍य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 दिनांक 16 फरवरी 2025 को प्रातः 10:00 से 12:00 एवं दोपहर 02:15 से 04:15 बजे तक, जिला मुख्यालय के 05 परीक्षा केन्द्रों पर दो सत्रों में आयोजित की जावेगी। जिसमें कुल 1,616 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। जिसमें परीक्षा केन्‍द्र शासकीय मॉडल हायर सेकण्‍डरी स्‍कूल पत्रकार कालोनी रोड गुना में 350, शासकीय हायर सेकण्‍डरी स्‍कूल क्रमांक-02 जयस्‍तंभ चौराहा चौराहा एबी रोड गुना में 350, शासकीय महारानी लक्ष्‍मीबाई गर्ल्‍स हायर सेकण्‍डरी स्‍कूल सदर बाजार कोतवाली के पास गुना में 300, शासकीय उत्‍कृष्‍ट हायर सेकण्‍डरी स्‍कूल जयस्‍तंभ चौराहा एबी रोड गुना में 216 तथा पीएम श्री केन्‍द्रीय विद्यालय नानाखेड़ी गुना में 400 सहित जिले में कुल 1,616 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।  

अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन को परीक्षा प्रभारी किया गया नियुक्‍त  
कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु अपर कलेक्‍टर  अखिलेश जैन मो. 9826205166 को परीक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा आयोजन हेतु कलेक्ट्रेट गुना में परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 07542-254137 है तथा परीक्षा नियंत्रण कक्ष प्रभारी रामचरण भील, अधीक्षक, कलेक्ट्रेट गुना मो.नं. 8109435610 रहेगें। उक्त कंट्रोल रूम दिनांक 16 फरवरी 2025 को प्रातः 08:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक सक्रिय रहेगा।  

आयोग द्वारा पर्यवेक्षण हेतु ग्वालियर संभाग अंतर्गत  चतुरभुज (सी.बी.) सिंह, से.नि. आईएएस मो. 9425899944 संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। 

उड़नदस्‍ता एवं शांति, कानून व्‍यवस्‍था की दृष्टि से राजस्‍व अधिकारियों के किये गये दल गठित 

परीक्षा केन्द्रों पर शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा आकस्मिक निरीक्षण हेतु अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डे मो. 9752006778, तहसीलदार, तहसील गुना (नगरीय) गौरी शंकर बैरवा मो.नं. 7354755824 एवं तहसीलदार, तहसील गुना (ग्रामीण) कमल मण्डेलिया 9329314441 की ड्यूटी उड़नदस्ते के रूप में दल गठित कर लगाई गई है। कलेक्‍टर श्री कन्‍याल द्वारा परीक्षा संचालन के लिए पुलिस व्‍यवस्‍था हेतु आवश्‍यक निर्देश जारी किये गये हैं।

Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User