राज्य मंत्री के भतीजे पर गर्भवती विवाहिता के साथ बंदूक की नोक पर बलात्कार का आरोप

मानवधिकार ने दिया नोटिस

Wednesday, March 29, 2023 - 15:54
Updated: 4 years ago
0
राज्य मंत्री के भतीजे पर गर्भवती विवाहिता के साथ बंदूक की नोक पर बलात्कार का आरोप

शिवपुरी। पोहरी थाना सीमा में निवास करने वाली दलित गर्भवती विवाहिता के साथ बदूंक की नोक पर अपहरण कर बलात्कार करने का आरोप पीडिता ने लगाया है। 

इस मामले में पोहरी पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी युवक पर अपहरण और बलात्कार के गंभीर आरोपो को छेडछाड में कनवर्ड कर दिया। इस मामले में मानव अधिकार आयोग ने एसपी शिवपुरी को एक सवाल करते हुए एक पत्र भी लिखा है ओर इसका जबाव भी मांगा है,वही न्याय की आस मे पीडिता एसपी आफिस भी पहुंची थी,जहां उसने मीडिया से भी बातचीत की थी।

आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिले के पोहरी विकासखंड के राठखेड़ा गांव में एक दलित महिला ने गांव के ही एक युवक पर बलात्कार और बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने आरोपी की शिकायत एसपी से की ओर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बलात्कार के बजाए छेड़छाड़ की धारा में प्रकरण दर्ज किया।

आयोग को मिली जानकारी के अनुसार एसपी को की गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह मंदिर से लौट रही थी और रास्ते में देशराज धाकड़ उसे जबरदस्ती अपने घर में ले गया और बलात्कार पीड़िता जब थाने पंहुची, तो पुलिस ने छेड़छाड़ की मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मामले में एसपी शिवपुरी से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्रवाई के संबंध में तीन सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है।

मंगलवार को एसपी आफिस में आयेाजित जनसुवाई कार्यक्रम में पीडित महिला एसपी आफिस पहुंची थी,जहां उसने मीडिया को बताया कि 27 फरवरी को पीडिता माता के दर्शन करके लौट रही थी मंत्री राठखेडा का भतीजा देशराज धाकड आया ओर मेरी छाती पर कट्टा अडकार अपने घर ले गया ओर वह शराब के नशे में धुत्त था,उसने मुझे 2 घंटे में छोडा ओर मेरी इतनी बुरा हालत की में बेहोश हो गई। विवाहिता ने बताया कि वह पांच की गर्भवती है और घटना वाले दिन से वह अपना ईलाज करा रह है, आरोपी देशराज धाकड लगातार मुझे और मेरे पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User