राज मिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान

Thursday, June 12, 2025 - 19:40
Updated: 1 year ago
0
राज मिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान

फतेहपुर (आरएनआई) हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अहमदपुर में गुरूवार की सुबह गांव के बाहर पेड से 55 वर्षीय अधेड़ राज मिस्त्री का शव ग्रामीणों की सूचना पर बरामद करते हुए विच्छेदन गृह भेज गया।

जानकारी के अनुसार अहमदपुर गांव निवासी राजेंद्र लोधी पुत्र स्व चंद्रभूषण लोधी 55 वर्ष ने गांव में अमरूद के पेड़ से गुरूवार सुबह ग्रामीण जब शौचक्रिया के लिए गये तो राजेन्द्र लोधी का शव लटका देख इसकी जानकारी परिजनों को दिया। जिस पर रोते बिलखते घर वाले मौके पर पहुंचे वहीं सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक का साला रामचन्द्र ने दी है। बताया गया है कि मृतक काफी दिनो से बीमार चल रहा था। काफी इलाज कराया गया लेकिन कोई फायदा न मिला। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का भी आदी था जिसके चलते घटना को अंजाम दिया। वहीं बताया कि मृतक के छह बेटिया क्रमशः कुसुमकली, पितनी, रानी देवी, राधा देवी, रेखा देवी तथा सुलेखा हैं। मृतक के दो पुत्र हेमंत कुमार और सत्यम लोधी हैं। फांसी की सूचना परिजनों को देर रात्रि 11 बजे मिली जिससे घर में कोहराम मच गया। पत्नी माया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उपनिरीक्षक राजेश कुमार पाठक ने बताया मामले की जांच की जा रही है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User