यूपी में भारी बारिश और तेज हवाओं से तापमान गिरा, अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

यूपी के तराई और पूर्वी इलाकों में जारी भारी बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला अगले दो दिनों तक इसी तरह जारी रहेगा। अब किसानों को नुकसान का भय सताने लगा है।

Saturday, September 28, 2024 - 15:25
0
यूपी में भारी बारिश और तेज हवाओं से तापमान गिरा, अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

लखनऊ (आरएनआई) उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से मानसून छाया हुआ है। पूर्वी और तराई क्षेत्रों समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। कहीं कहीं अत्यधिक भारी बारिश और खेतों में जलभराव से धान, अरहर, मूंगफली और हरी सब्जियां उगाने वाले किसानों के माथे पर अब चिंता की रेखाएं हैं। उन्हें इस मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं से फसल के खराब होने और नुकसान का डर सता रहा है।

शनिवार को यूपी के तराई क्षेत्र के महराजगंज, बस्ती, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर व आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ जमकर बरसात हुई। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा हवाएं भी चलीं। भारी बारिश और तेज हवाओं के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को हवा में  ठंडक का एहसास हुआ। शनिवार के लिए पूर्वी, तराई और अवध क्षेत्र के लगभग 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार  प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रविवार को भी मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। इसके बाद मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत हैं।

राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला शनिवार तक जारी रहा। तेज हवाओं और तापमान में गिरावट ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान महज 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

मौसम वैज्ञानिक एम दानिश के मुताबिक रविवार को भी राजधानी में बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद बारिश के कमजोर पड़ने के आसार हैं। सोमवार से मौसम साफ होगा। 

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिन छिटपुट बारिश के जारी रहने की संभावना है।

Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User