यूपी में बदला मौसम, पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों में दो दिन अच्छी बारिश

यूपी के कई जिलों में मंगलवार से हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। इससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई और मौसम खुशनुमा रहा।

Wednesday, September 25, 2024 - 16:08
0
यूपी में बदला मौसम, पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों में दो दिन अच्छी बारिश

लखनऊ (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर समेत आजमगढ़ आदि में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। इस बीच पूर्वी हवा चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और मौसम खुशनुमा रहा। बुधवार को प्रदेश में बारिश के क्षेत्रफल में विस्तार देखने को मिला। 

कन्नौज, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर और प्रयागराज में हल्की बारिश हुई। वहीं, पश्चिमी यूपी के मथुरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर आदि इलाकों में भी बूंदाबांदी हुई। मौसम वैज्ञानिक एम. दानिश के मुताबिक नए विकसित हुए वेदर सिस्टम के असर से बुधवार से प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की तीव्रता बढ़ेगी।

27 व 28 सितंबर को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के भी संकेत हैं। हालांकि पश्चिमी यूपी में बारिश की तीव्रता मध्यम रहेगी। राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां  दोपहर में धूप छांव का मौसम रहा। हवाओं के असर से उमस भरी गर्मी में थोड़ी कमी आई।

मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में भी बुधवार से अगले कुछ दिन छिटपुट बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहेगा। राजधानी में शुक्रवार को अच्छी बारिश के संकेत हैं। 

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User