यूपीआई के मुरीद हुए जर्मन सरकार के मंत्री

वॉल्कर विसिंग बीती 19 अगस्त को बंगलुरू में आयोजित हुई जी20 की डिजिटल मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में शामिल होने के लिए वह 18 अगस्त को बंगलुरू पहुंचे थे। 

Sunday, August 20, 2023 - 15:00
Updated: 3 years ago
0
यूपीआई के मुरीद हुए जर्मन सरकार के मंत्री
यूपीआई से पेमेंट करते जर्मनी के मंत्री

नई दिल्ली। (आरएनआई) जर्मनी के भारत स्थित दूतावास ने रविवार को भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की जमकर तारीफ की। जर्मनी ने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को भारत की सफलता की कहानियों में से एक बताया है। बता दें कि जर्मनी की सरकार के संघीय मंत्री वॉल्कर विसिंग भारत दौरे पर आए और यहां उन्होंने यूपीआई का इस्तेमाल कर एक सब्जी विक्रेता को पेमेंट की। भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से वॉल्कर विसिंग बेहद प्रभावित दिखे और उन्होंने इसकी खूब तारीफ भी की। 
जर्मन दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि 'भारत की सफलता की कहानियों में से एक इसका डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर है। यूपीआई से सेकेंड्स में ट्रांजैक्शन होती है। करोड़ों भारतीय इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। डिजिटल और परिवहन विभाग के संघीय मंत्री विसिंग ने भी यूपीआई का इस्तेमाल किया और वह इससे बेहद प्रभावित हुए।' बता दें कि वॉल्कर विसिंग बीती 19 अगस्त को बंगलुरू में आयोजित हुई जी20 की डिजिटल मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में शामिल होने के लिए वह 18 अगस्त को बंगलुरू पहुंचे थे। 
यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) मोबाइल बेस्ड पेमेंट सिस्टम है। इसकी मदद से लोग किसी भी समय एक वर्चुअल पमेंट एड्रेस (वीपीए) का इस्तेमाल कर तुरंत भुगतान कर सकते हैं। श्रीलंका, फ्रांस, यूएई और सिंगापुर भी अपने देश में यूपीआई को लागू करना चाहते हैं और इसके लिए वह भारत के साथ साझेदारी कर चुके हैं। जुलाई में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया था कि भारत और फ्रांस भुगतान के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करने पर सहमत हो गए हैं।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User