युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा छात्र-छात्राओं के संज्ञानात्मक व लोक कौशल में सुधार के साथ-साथ कानून और आपराधिक प्रक्रिया,अपराधिक अनुसंधान, यातायात नियंत्रण, साइबर क्राइम, मानव तस्करी, कानून व्यवस्था इत्यादि जैसे विषयों पर इंटर्न के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु 30 दिवसीय छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम चलाया जा रहा
शाहजांहपुर (आरएनआई) युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा छात्र-छात्राओं के संज्ञानात्मक व लोक कौशल में सुधार के साथ-साथ कानून और आपराधिक प्रक्रिया,अपराधिक अनुसंधान, यातायात नियंत्रण, साइबर क्राइम, मानव तस्करी, कानून व्यवस्था इत्यादि जैसे विषयों पर इंटर्न के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु 30 दिवसीय छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत जी एफ़ कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों एवं सेविकाओं को कोतवाली सदर बाजार में उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, पुलिस द्वारा विभिन्न अवसरों पर प्रभावी रूप से की जाने वाली कार्यवाही,रूट डायवर्जन, ट्रैफिक मैनेजमेंट, पिकेट गस्त व अन्य सम्बंधित ड्यूटियाँ के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से प्रशिक्षण एवं जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मौजूद राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ कौसर जमाल का कहना है कि छात्र-छात्राएं देश का भविष्य हैं,पुलिस द्वारा इस कार्यक्रम से छात्र- छात्राओं के जीवन पर सकारात्मक व अनुकूल प्रभाव पड़ेगा।प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वयंसेवियों में सनी,ध्रुव,ज़ाहिद, सनी ,आयुष्मान,रोहित,विपिन,शाजिया,लकी आदिति,शिखा आदि उपस्थित रहे।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

