मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: टीनशेड गिरने से बच्चे समेत तीन की मौत, तीन घायल
मैनपुरी (आरएनआई): मैनपुरी जिले में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना थाना कुरावली क्षेत्र के जटपुरा गांव में हुई, जहां एक टीनशेड अचानक गिर गया।
जानकारी के अनुसार, बृजेश सिंह जाटव अपने परिवार के साथ टीनशेड के नीचे सो रहे थे, तभी कच्ची दीवार पर रखा टीनशेड अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा। इस हादसे में परिवार के छह लोग मलबे में दब गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
चिकित्सकों ने अस्पताल में 40 वर्षीय रूबी, 8 वर्षीय दिलीप और 13 वर्षीय देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं बृजेश, 15 वर्षीय गुड़िया और 5 वर्षीय पल्लवी का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कच्ची दीवार कमजोर होने के कारण टीनशेड टिक नहीं सका और यह हादसा हो गया। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)