मेरठ में रिमझिम बारिश से गर्मी से राहत, वेस्ट यूपी में दो दिन तक रहेगा सुहावना मौसम
मेरठ में रिमझिम बारिश ने गर्मी से राहत दे दी है। मंगलवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए और सुबह सवेरे से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई। वेस्ट यूपी में अगले दो दिन बारिश के आसार हैं।
मेरठ (आरएनआई) पश्चिम उत्तर प्रदेश में मानसून की मेहरबानी के चलते मौसम बदला हुआ है। लगातार बारिश और तापमान में गिरावट से शहर वासियों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दो दिन अभी बारिश के असर है।
इस बार जून के महीने से ही मानसून की मेहरबानी के चलते अगस्त तक बारिश झमाझम हो रही है, मेरठ समेत आसपास के जिलों में भी बारिश होने से हालत खराब हो रहे हैं। मेरठ में भी जून और जुलाई के बाद अगस्त की शुरुआत में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जिस तरह से बारिश हो रही है पिछले वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
मंगलवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए और सुबह सवेरे से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि अभी दो दिन तक मेरठ समेत आसपास के जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
बारिश होने से धान की फसल को सबसे ज्यादा लाभ पहुंचेगा, धन, गन्ना और चारे की फसल के लिए यह बारिश काफी लाभकारी साबित होगी, वहीं बारिश के होने से कई जगह पर जल भराव की समस्या से भी शहर वासियों को जूझना पड़ा। रुड़की रोड पर पानी की उचित निकासी न होने के चलते यहां पर व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



