मेट्रो में सोते-सोते गिर रहा था शख्स, पास खड़ी लड़की ने किया ऐसा काम कि खूब हो रही है तारीफ

अब हाल ही में, इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेट्रो के एक कोच में ऐसा कुछ हुआ जिसने सोशल मीडिया पर सबको भावुक कर दिया है। 

Tuesday, April 15, 2025 - 10:22
0

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली मेट्रो लोगों को उनके गंतव्य स्थान पर मनोरंजन के साथ पहुंचाती है। जब से सोशल मीडिया का चलन बढ़ा है, तब से दिल्ली मेट्रो से ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिसे देख लोगों को हैरानी हुई है फिर चाहे वो कोई डांस वीडियो हो या कपल मोमेंट वीडियो हो। अब हाल ही में, इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेट्रो के एक कोच में ऐसा कुछ हुआ जिसने सोशल मीडिया पर सबको भावुक कर दिया है। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की शुरुआत होती है एक आम-से लड़के से, जो मेट्रो की सीट पर बैठा सफर कर रहा है। शायद दिनभर की थकान थी या नींद का जोर से उसका सिर बार-बार आगे की ओर झुक रहा था, जैसे अगले ही पल वो गिरेगा। कोच में बाकी लोग अपनी-अपनी दुनिया में खोए थे, लेकिन पास खड़ी एक लड़की ने इस लड़के के झुकते सिर को नजरअंदाज नहीं किया।

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि लड़की ने धीरे से हाथ बढ़ाया और उसके सिर को थाम लिया। न सिर्फ लड़के का सिर थामा, बल्कि एक अपनेपन की भावना के साथ उसके सिर को सहलाने लगी। युवक ने जैसे ही आंखें खोलीं, वह पूरी तरह से हैरान रह गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी लोग पसंद कर रहे हैं और लड़की की खूब सराहना भी कर रहे हैं।

ये खूबसूरत सा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर @veejuparmar नाम के यूजर ने शेयर किया है। अब यह सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे खूब शेयर भी किया जा रहा है। अब तक इस क्लिप को 23 लाख से ज्यादा व्यूज और 18 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

यूजर्स ने भी दी जमकर प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मोमेंट है भाई, मोमेंट है।” दूसरे यूजर ने लिखा,  “इतना ख्याल रखने वाली कहां मिलती हैं?” एक और यूजर ने लिखा, “लगता है स्क्रिप्टेड है, पहले से जानते होंगे एक-दूसरे को।” वहीं, कुछ और यूजर्स ने लिखा, “भाई की तो किस्मत सच में चमक गई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User