'मुझे अपने किए पर कोई अफसोस नहीं' — सीजेआई पर जूता उछालने वाले वकील का चौंकाने वाला बयान
नई दिल्ली (आरएनआई) देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस बी.आर. गवई पर जूता उछालने की घटना के बाद आरोपी वकील राकेश किशोर का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। आरोपी ने कहा है कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। उसने दावा किया कि वह सीजेआई की हालिया टिप्पणी से आहत था और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।
राकेश किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मुझे अपने किए पर कोई अफसोस नहीं है। मैंने जो किया, वह भावनाओं में बहकर नहीं, बल्कि एक प्रतिक्रिया के तौर पर किया। मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी ने करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।”
गौरतलब है कि हाल ही में सीजेआई गवई ने एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान कहा था कि "खंडित मूर्ति" से जुड़ा मामला पुरातात्विक सर्वेक्षण (ASI) और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र में आता है, जिस पर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया था।
इस घटना की पूरे देश में निंदा हो रही है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष विकास सिंह ने इसे न्यायपालिका पर हमला बताया और कहा कि आरोपी वकील ने सिर्फ प्रचार पाने के लिए यह हरकत की है। वहीं, कई राजनीतिक दलों ने भी इस घटना को “भारत के संविधान और न्यायपालिका पर हमला” करार दिया है।
फिलहाल आरोपी वकील के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। बार काउंसिल और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने भी इस प्रकरण पर कठोर रुख अपनाने के संकेत दिए हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



