मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है: बीबा हरसिमरत कौर बादल

कहा कि दिल्ली स्थित पार्टियों ने मिलकर अकाली दल को बदनाम करने की साजिश रची, अकाली नेताओं और कार्यकर्ताओं से उपचुनाव के लिए तैयार रहने की अपील  की।  जीवन गुप्ता / परवीन कुमार

Monday, June 10, 2024 - 11:58
0
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है: बीबा हरसिमरत कौर बादल

मानसा/सरदूलगढ़ (आरएनआई) पूर्व केंद्रीय मंत्री और बठिंडा से चार बार सांसद रही बीबा हरसिमरत कौर बादल ने आज कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संसदीय चुनावों में 117 विधानसभा क्षेत्रों में से केवल 33 पर आम आदमी पार्टी के आगे रहने से पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है।

बठिंडा लोकसभा सीट से भारी बहुमत से जीम के बाद आभार व्यक्त यात्रा के तहत मानसा और सरदूलगढ़ हलके में उत्साही जनसभाओं को संबोधित करते हुए बीबा हरसिमरत कौर बादल ने कहा,‘‘ पंजाबियों ने भगवंत मान को दिखा दिया है कि वे कितने लोकप्रिय हैं। अक यह भगवंत मान पर है कि वह नैतिक साहस दिखाकर तुरंत अपनी सीट से इस्तीफा दें।’’ उन्होने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आप पार्टी ने मान के नाम पर चुनाव लड़ा और लोगों ने उन्हे पूरी तरह से नकार दिया है।’’

मानसा के गांव फफड़े भाईके में अकाली दल के प्रदर्शन के बारे में बोलते हुए बीबा बादल ने कहा कि दिल्ली की पार्टियों   ने लोकसभा चुनाव में मिलकर अकाली दल को बदनाम करने की साजिश रची थी। उन्होने कहा कि ‘‘उन्होने अपनी-अपनी सीटों पर एक-दूसरे के अनुकूल उम्मीदवारों को भी चुना। उन्होने कहा कि इसके अलावा तीनों प्रमुख पार्टियों- कांग्रेस , आप और भाजपा ने सामूहिक रूप से अकाली दल का विरोध किया।’’


बीबा बादल ने कहा कि पंजाबी अब उनके खेल और साजिश को समझ चुके हैं। उन्होने कहा कि उन्हे पूरा विश्वास है कि आगामी उपचुनावों में वे अकाली दल का पूरे दिल से समर्थन करेंगें। उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी उपचुनावों के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है।

बीबा बादल ने अपनी जीत को लोगों की जीत बताते हुए कहा,‘‘ आम आदमी पार्टी की सरकार ने सिविल और पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ सरपंचों पर भी आप उम्मीदवार के लिए काम करने का दबाव बनाया। उन्होने कहा कि ऐसी स्थिति में भी लोगों ने आप उम्मीदवार को नकारा क्योंकि कृषि मंत्री होने के बावजूद उन्होने लोगों को विफल कर दिया।’’उन्होने  क हा कि मतदाताओं ने अकाली दल का संयुक्त रूप से विरोध करने की दिल्ली स्थित पार्टियों की साजिश को देखा और विफल कर दिया। उन्होने कहा कि लोगों ने मानसा के डिप्टी कमिशनर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सीधे हस्तक्षेप के बावजूद बूथ स्तर पर अकाली दल की जीत सुनिश्चित की है।

बीबा हरसिमरत कौर बादल का आभार व्यक्त दौरे के दौरान शानदार स्वागत किया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उन्हे फूलमालाओं से लाद दिया और उन पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई। उन्होने कहा कि वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने और संसद में उनकी आवाज को बुलंद करने की पूरी कोशिश करेंगी।

बीबा बादल ने कहा कि यह देखना बेहद दुखद है कि श्री दरबार साहिब पर हमले के कारण जून के पहले सप्ताह को घल्लूघारा दिवसा के रूप में मनाने वाले सिख समुदाय ने उसी कांग्रेस को वोट दिया, जिसने आॅपरेशन ब्लू स्टार को अंजाम दिया और बाद में दिल्ली और अन्य भागों में हजारों निर्दोष सिखों के कत्लेआम को अंजाम दिया  था।

बीबा बादल ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल एक सिद्धांतों वाली पार्टी है और वह पंजाब के मुददों जैसे राज्य के नदी जल, राजधानी चंडीगढ़ और बंदी सिंहों की रिहाई पर कभी समझौता नही करेगी। उन्होने कहा,‘‘ हमारे लिए पंजाब और पंजाबी हमेशा पहले रहेंगें।’’ उन्होने यह भी कहा कि अकाली दल पंजाबियों की क्षेत्रीय आकांक्षाओं की रक्षा के लिए काम करना जारी रखेगा।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User