मुख्यमंत्री ने बाढ़ ग्रसित क्षेत्र का किया मौका मुआयना पीड़ितों को वितरित की राहत सा मग्री 

Monday, August 28, 2023 - 18:00
Updated: 3 years ago
0
मुख्यमंत्री ने बाढ़ ग्रसित क्षेत्र का किया मौका मुआयना पीड़ितों को वितरित की राहत सा मग्री 

शाहजहाँपुर। (आरएनआई) तहसील जलालाबाद के विकास खण्ड मिर्जापुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हेलीकॉप्टर से बाढ़ ग्रसित क्षेत्र का मौका मुआयना किया गया तथा बाढ़ राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया गया एवं उनका कुशल क्षेम जाना।
मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन मे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बाढ़ समस्या से पीड़ित हर व्यक्ति के साथ पूरी संवेदना और तत्परता के साथ खड़ी है।
इस मौके पर कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप, सांसद अरुण कुमार सागर, पुवायाँ विधायक चेतराम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, अजय यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, एमएलसी सुधीर गुप्ता, सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ सहभागिता की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User