मुख्यमंत्री निवास पर दिए धरने के उपरांत लोक निर्माण विभाग के सभी ठेकेदार एकजुट

Saturday, September 2, 2023 - 17:03
Updated: 3 years ago
0

गुना। (आरएनआई) गुना के एक ठेकेदार द्वारा मुख्यमंत्री निवास पर दिए धरने के उपरांत लोक निर्माण विभाग के सभी ठेकेदार एकजुट हो गए हैं और उन्होंने आज से लोक निर्माण विभाग कैंपस में भुगतान को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

ठेकेदारों की मांग है कि वह कोई अनुदान नहीं मांग रहे है बल्कि अपने श्रम का हक मांग रहे हैं।।

ठेकेदारों का कहना है कि आज उनकी स्थिति दयनीय होती जा रही है चार-चार पांच पांच वर्षों से उनके भुगतान विभाग द्वारा नहीं किया जा रहे हैं।

 ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष अजय जैन ने बताया कि गुना के ठेकेदारों का लोक निर्माण विभाग में लगभग 10 करोड रुपए के भुगतान होना है जो की पिछले चार-चार-पांच सालों से रुके पड़े हैं यही नहीं उन्होंने कई बार विभाग के अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से भी निवेदन कर लिया।

 लेकिन अधिकारी कहते हैं कि शासन से पैसा आएगा तब भुगतान होगा श्री जैन ने बताया कि अगर उनका भुगतान नहीं होता तो वह गुना के सभी ठेकेदारों के साथ मिलकर सोमवार को मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरना देंगे। 

हड़ताल में धीरेंद्र खटीक रिंकू शर्मा बबलू चौहान राकेश शर्मा बबलू श्रीवास्तव टिंकल अग्रवाल सहित लगभग एक दर्जन की संख्या में ठेकेदार अनिश्चित हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User