मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किर्गिस्तान में रह रहे मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों से फोन पर बात की, मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विद्यार्थियों को दिया सुरक्षा का भरोसा

May 21, 2024 - 16:37
May 21, 2024 - 16:38
 0  1.7k
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किर्गिस्तान में रह रहे मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों से फोन पर बात की, मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विद्यार्थियों को दिया सुरक्षा का भरोसा

भोपाल (आरएनआई) मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मोदी सरकार उनकी चिंता कर रही है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर विवाद के कारण किर्गिस्तान में अशांति की स्थिति निर्मित हुई है।  बातचीत में विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को बताया कि सभी विद्यार्थी हॉस्टल में रह रहे हैं और वहां उन्हें कोई परेशानी नहीं है। 

मुख्यमंत्री ने रोहित पांचाल, रवि सराठे और विवेक शर्मा से बात की। उनसे अन्य विद्यार्थियों के हालचाल भी पूछे...... मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि वह हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई करें । चूँकि शीघ्र ही उनकी परीक्षा होने वाली है... वे सभी परीक्षा में शामिल हो, इसके बाद ढाई महीने का अवकाश रहेगा। उन्हें घर बुलवा लेंगे, मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर वह मध्यप्रदेश में जिला प्रशासन से बात कर सकते हैं। राज्य सरकार को भी सूचना दे सकते हैं। इस पर तुरंत हम कार्रवाई करेंगे।  वर्तमान में मप्र से 1200 और पूरे देश से लगभग तीस हजार विद्यार्थी किर्गिस्तान में रहकर पढाई कर रहे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0