मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश में बनेगा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सिमुलेटरी स्पेस सेंटर

Jun 9, 2026 - 12:44
Jun 9, 2026 - 13:00
 0  81
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश में बनेगा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सिमुलेटरी स्पेस सेंटर

आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने समत्व भवन में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यों व प्रगति की समीक्षा की। 

मुख्यमंत्री जी ने मध्यप्रदेश में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सिमुलेटरी स्पेस सेंटर की स्थापना करने का निर्णय लिया। 

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अंतर्गत संबंधित वर्गों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति निर्धारित समय सीमा में प्रदान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार वक्फ संपत्तियों का पंजीयन केंद्र सरकार द्वारा संचालित 'उम्मीद पोर्टल' पर अनिवार्य रूप से कराया जाएगा और संबंधित भूमि विवादों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। वक्फ संपत्तियों की एंट्री में मप्र, देश में पहले स्थान पर है।

मुख्यमंत्री जी ने विभागीय लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा प्रत्येक माह नियमित रूप से करने, लंबित घोषणाओं को प्राथमिकता से पूर्ण करने। उद्यम एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की सब्सिडी एवं ऋण राशि का समय से वितरण सुनिश्चित करने और उनकी नियमित मॉनिटरिंग हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0