मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर श्वेता चौधरी ने किया बागला काॅलेज के मैदान का निरीक्षण

Saturday, October 14, 2023 - 20:33
Updated: 3 years ago
0
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर श्वेता चौधरी ने किया बागला काॅलेज के मैदान का निरीक्षण

हाथरस।   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उन्नीस अक्टूबर को हाथरस के बागला काॅलेज मैदान में होने जा रहे महिला सम्मेलन में शामिल होने का समाचार मिलने के बाद एक ओर जहाॅ प्रशासन पूरे दम-खम के साथ तैयारियों में जुट गया है। वहीं भाजपा ने भी अपनी तैयारिया तेज कर दी है। इसीक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के आज भाजपा जिला कार्यालय पर एक बैठक आयोजित कर तैयारियों का जायजा लिया तथा तैयारियों की जिम्मेदारी को निर्धारित किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मेलन स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष बल दिया। इसीक्रम में श्वेता चौधरी पालिकाध्यक्ष की बैठक समाप्त होने के पश्चात सीधे बागला काॅलेज के मैदान, सम्मेलन स्थल पर पहॅुची तथा साफ-सफाई के कार्यों को देखकर साथ ही उपस्थित पालिका कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये उन्होंने बताया कि नगर पालिका हाथरस के अलावा अन्य नगर पंचायतों से भी सफाई कर्मचारियों को बुलाया गया है। जे.सी.बी आदि के सहयोग से साफ-सफाई तथा झाड़ियों आदि को हटाने का कार्य हो रहा है। शीघ्र ही सभी तैयारिओं को पूर्ण कर लिया जायेगा तथा साफ-सफाई के अलावा पेयजल की व्यवस्था तथा लाइटें आदि की व्यवस्था भी की जायेगी इस अवसर पर एस.एफ.आई.मुजाहिद हुसैन तथा उनके साथ सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User