मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन

Monday, January 20, 2025 - 17:35
Updated: 2 years ago
0
मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन

मधुसूदनगढ़ (आरएनआई) नगर परिषद मधुसूदनगढ़ द्वारा आयोजित किया गया जिसमें 10 जोड़ो का हिन्दू रीति रिवाज अनुसार विवाह संपन्न कराया गया एवं एक जोड़े का निकाह संपन्न कराया गया।

 इस प्रकार कुल 11 जोड़े विवाह बंधन में बंधे उक्त कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि श्यामलाल अहिरवार नगर परिषद अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधिगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य नगर पालिका अधिकारी तहसीलदार  धीरेंद्र गुप्ता द्वारा  मां सरस्वती माता की पूजन के साथ माल्यार्पण कर एवं मंच पर नगर परिषद द्वारा  अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तत्पश्चात मुख्य मंच पर वर वधु को आमंत्रित कर उन्हें म.प्र. शासन की ओर से मिलने वाली सामूहिक विवाह योजना की 49 हजार रु. राशि के चेक सौंपे गए एवं विधायक प्रियंका  द्वारा भी वर वधु को उपहार भेजे गए थे नगर परिषद अध्यक्ष श्यामलाल अहिरवार के द्वारा कन्याओं के पैर पूजने की रस्म में चांदी के सिक्के दिए  मंडल अध्यक्ष प्रदीप साहू भी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवं सभी वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया  इस अवसर पर वर  वधु की ओर से आए हुए नाते रिश्तेदारो परिजनों ने भी इस सफल आयोजन के लिए संपूर्ण नगर परिषद का आभार व्यक्त किया । इस मर्तबा  सम्मेलन में भोजन एवं पेयजल की उचित व्यवस्था का प्रबंधन किया गया था ।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User