सीबीआई: मुख्य लोको पायलट की परीक्षा के पेपर लीक केस में रेलवे के 27 अधिकारी गिरफ्तार, 1.17 करोड़ रुपये नकद बरामद

सीबीआई ने विभागीय परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में 27 रेल अधिकारियों को गिरफ्तार किया और 1.17 करोड़ रुपये नकद बरामद किए। इनमें पूर्व मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता शामिल हैं। परीक्षा अब रद्द कर दी गई है। 

Mar 5, 2025 - 10:05
 0  486
सीबीआई: मुख्य लोको पायलट की परीक्षा के पेपर लीक केस में रेलवे के 27 अधिकारी गिरफ्तार, 1.17 करोड़ रुपये नकद बरामद

नई दिल्ली (आरएनआई) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगवलार को कहा कि उसने विभागीय परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में 27 रेल अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पूर्व मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता भी शामिल हैं। छापेमारी के दौरान 1.17 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए।  

सीबीआई ने बताया कि मुगल सराय में मुख्य लोको पायलट पद के लिए होने वाली परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक के मामले में सोमवार रात इन अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। परीक्षा मंगलवार यानी आज होनी थी। एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि परीक्षा अब रद्द कर दी गई है। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुगल सरकार में तीन जगहों पर तीन मार्च की मध्यरात्रि को जांच के दौरान कुल 17 उम्मीदवारों को हाथ से लिखे हुए प्रश्नपत्रों की फोटोकॉपी के साथ पकड़ा गया था। 

इन 17 विभागीय अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र के लिए कथित तौर पर पैसे दिए थे और छापेमारी के दौरान इन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रवक्ता ने कहा, अब तक इस मामले में कुल 27 रेल अधिकारियों (17 अभ्यर्थियों सहित) को गिरफ्तार किया गया है। 

प्रवक्ता ने बताया कि एक वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसे इस परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने खुद अंग्रेजी में प्रश्न लिखे थे और इसे एक लोको पायलट को दे दिए, जिसने इसे हिंदी में अनुवाद किया और आगे एक अन्य अधिकारी को दिया। उस अधिकारी ने इसे रेलवे के कुछ अन्य कर्मचारियों के जरिए अभ्यर्थियों को दिया। आरोपी वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में शामिल हैं। 

प्रवक्ता ने बताया कि आठ स्थानों पर छापेमारी के दौरान 1.17 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। यह राशि कथित तौर पर प्रश्नपत्र लीक करने के लिए अभ्यर्थियों से एकत्र की गई थी। उन्होंने कहा, हाथ से लिए हुए प्रश्नपत्रों और उनकी फोटोकॉपी को जब्त कर लिया गया है। इन प्रश्नपत्रों का मूल प्रश्नपत्रों के साथ मिलान किया गया और वे मेल खाते पाए गए। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.