मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर के गौतम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावलखेड़ा शाहजहांपुर का औचक निरीक्षण किया

Saturday, February 3, 2024 - 13:04
Updated: 3 years ago
0
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर के गौतम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावलखेड़ा शाहजहांपुर का औचक निरीक्षण किया

शाहजहांपुर (आरएनआई) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर के गौतम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावलखेड़ा ,शाहजहांपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजीव भारती ,चिकित्सा अधिकारी डॉ  कौशल कुमार , एलएमओ डॉ  जीवन ज्योति, फार्मासिस्ट श्री दिवाकर, स्टाफ नर्स मोनिका एवं प्रतिभा आर्या , एलटी अनुप्रिया, एल ए श्री विजय, ऑप्टोमेट्रिस्ट श्री कुलदीप, सफाई कर्मी श्री अनिल कुमार एवं अन्य संबंधित स्टाफ उपस्थित पाए गए।

पैथोलॉजी कक्ष के निरीक्षण के समय मलेरिया के 3, हीमोग्लोबिन के 35, एएनसी की 18 जांच की जा चुकी थी । कक्ष के सभी उपकरणों को व्यवस्थित एवं  साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की निर्देशित किया गया। इमरजेंसी वार्ड के निरीक्षण के समय कोई भी मरीज भर्ती नहीं पाया गया ।चिकित्सा अधीक्षक को इमरजेंसी वार्ड में व्हीलचेयर, स्ट्रेचर और अन्य सभी आवश्यक उपकरण रखने एवं वार्ड की साफ सफाई कराने को निर्देशित किया गया।

लेबर रूम के निरीक्षण के समय कोई भी प्रसूता भर्ती नहीं पाई गई। चिकित्सा अधीक्षक एवं सभी स्टाफ नर्स को 48 से  72 घंटे के उपरांत ही मरीज को डिस्चार्ज कर 102 एंबुलेंस के माध्यम से घर भेजवाने, प्रसुताओं को समय से देखभाल करने एवं अन्य सुविधाएं जैसे नाश्ता भोजन समय से निर्धारित मेन्यू के अनुसार दिए जाने और जेएसवाई  के लाभार्थियों को समय से भुगतान करने के लिए निर्देशित किया गया।

ओपीडी में डॉ कौशल कुमार ,डॉ जीवन ज्योति द्वारा निरीक्षण के समय तक 133 मरीजों को देखा जा चुका था चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि किसी भी मरीज को बाहर से दवा ना लिखी जाए ।मरीजों की स्वास्थ्य की अच्छी तरह जांच कर चिकित्सालय से ही दवा का वितरण किया जाए ।औषधि  पंजिका का अवलोकन करने पर सभी अभिलेख सही पाए गए।

निरीक्षण के समय तक 33 मरीजों को ए आर वी का इंजेक्शन लग  चुका था । केंद्र पर ए आर वी की 360 वायल एवम ए एस वी  की 17 वायल उपलब्ध पाई गई।
निरीक्षण के समय तक 10 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके थे गोल्डन कार्ड की प्रगति के बारे में  चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि आप ज्यादा से ज्यादा गोल्डन कार्ड बनवाएं।

चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि अपने सीएचसी पर अतिरिक्त परिवार नियोजन का शिविर लगवाकर  ज्यादा से ज्यादा महिला और पुरुष नसबंदी कराने कराए जाए। चिकित्सालय के अंतः एवम वाह्य परिसर तथा शौचालय की साफ सफाई करवाने को निर्देशित किया गया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User