मुकेश श्रीवास्तव हत्याकांड: सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक ट्रायल की मांग तेज, कई सामाजिक संगठनों ने उठाई आवाज

राजेश श्रीवास्तव

Friday, July 24, 2026 - 23:17
0
मुकेश श्रीवास्तव हत्याकांड: सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक ट्रायल की मांग तेज, कई सामाजिक संगठनों ने उठाई आवाज

नई दिल्ली/सीवान। बिहार के सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के खेड़ाय गांव में 16 जुलाई 2026 को हुए मुकेश श्रीवास्तव हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग लगातार तेज होती जा रही है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने मामले में मुख्य आरोपी सहित सभी फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ कायस्था ऑर्गनाइजेशन्स के मुख्य संयोजक अजीत सिन्हा ने कहा कि घटना के एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपी सहित सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो पाना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब और ड्रग्स माफिया सक्रिय हैं, जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और हत्या जैसी घटनाएं खुलेआम हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि दिवंगत मुकेश श्रीवास्तव अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका था, जबकि उनकी पत्नी भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के कारण इस दुनिया से जा चुकी थीं। उनके पीछे एक पुत्र, एक पुत्री और वृद्ध मां हैं, जिनके सामने आज आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

सूत्रों के अनुसार अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी रवि गुप्ता सहित अन्य अभियुक्त अभी भी फरार हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी आरोपी गांव या आसपास के क्षेत्र के रहने वाले हैं, ऐसे में उनकी गिरफ्तारी में हो रही देरी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।

इस बीच पटना से समाजसेवी सीतेश रमण के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल खेड़ाय गांव पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मामले की न्यायिक जांच, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा तथा मुख्य आरोपी सहित सभी फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

मामले में मिशन 2 करोड़ चित्रांश इंटरनेशनल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कर्ण, युवा अध्यक्ष एवं इफको के कोषाध्यक्ष अभिजीत श्रीवास्तव, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव और अधिवक्ता सरोज सिन्हा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की है। निष्पक्ष मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश श्रीवास्तव तथा सोशल मीडिया कर्मी दिनेश चंद्र सक्सेना ने भी पीड़ित परिवार को न्याय और उचित मुआवजा देने की मांग दोहराई।

मुकेश श्रीवास्तव हत्याकांड में न्याय की मांग को देशभर के कायस्थ समाज के पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी समर्थन मिला है। समर्थन करने वालों में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव 'बच्चा भैया' एडवोकेट, राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी चक्रपाणि जी महाराज, पूर्व सांसद संजय निरुपम, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद खरे, डॉ. रमाशंकर श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव 'चुन्नू', रमेश श्रीवास्तव, अजय वर्मा 'अज्जू', गिरिजेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव, दयाल सरन श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, दिनेश चंद श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव 'रिंकू', अरुण कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, अखिलेश निगम, प्यारेलाल श्रीवास्तव (राजू), अजय श्रीवास्तव, विशाल सिन्हा, संजीव कुमार माथुर, अमित श्रीवास्तव, संतोष वर्मा, दीपक कुमार सिन्हा एडवोकेट, विनय चंद लाल कर्ण, डॉ. संजय श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, चित्रांश पवन भास्कर, मीनाक्षी श्रीवास्तव, डॉ. प्रो. पूजा श्रीवास्तव, साक्षी श्रीवास्तव, ई. राजीव श्रीवास्तव, रविकांत श्रीवास्तव, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, मनोज कुमार दत्ता, शशि श्रीवास्तव 'गुड्डू भैया', दीपक सक्सेना, संतोष श्रीवास्तव 'सोनू', अवनीश श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, डॉ. संदीप श्रीवास्तव, जय प्रकाश श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र सक्सेना, राजेश कुमार वर्मा, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, अनीश श्रीवास्तव 'नेता जी', अभिजीत सिन्हा, रवि श्रीवास्तव, किशन पटनायक, सपना सिन्हा एडवोकेट, आर.के. सिन्हा, अमिताभ श्रीवास्तव, विजय क्रांति श्रीवास्तव, जया श्रीवास्तव और हर्षित श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारियों ने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, फास्ट ट्रैक कोर्ट में शीघ्र सुनवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग का समर्थन किया।

सामाजिक संगठनों का कहना है कि यह केवल एक परिवार को न्याय दिलाने का मामला नहीं, बल्कि कानून के राज और समाज में सुरक्षा की भावना बनाए रखने का प्रश्न है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User