मुंगावली: विजयादशमी पर थाना परिसर में हुआ शस्त्र पूजन, विधायक बृजेन्द्र यादव ने की सहभागिता

Oct 2, 2025 - 15:15
Oct 2, 2025 - 15:17
 0  1.4k
मुंगावली: विजयादशमी पर थाना परिसर में हुआ शस्त्र पूजन, विधायक बृजेन्द्र यादव ने की सहभागिता

मुंगावली (आरएनआई) विजयादशमी पर्व के अवसर पर गुरुवार को थाना परिसर मुंगावली में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने विशेष रूप से उपस्थित होकर पुलिस बल के साथ शस्त्र पूजन किया। पूजन कार्यक्रम की शुरुआत विधिविधान से पंडित जी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ करवाई गई। इस दौरान परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ हथियारों का पूजन कर समृद्धि और सुरक्षा की मंगलकामनाएँ की गईं। कार्यक्रम में एसडीएम इसरार खान, तहसीलदार सोनम शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष मोदी, भाजपा जिला महामंत्री नरेश ग्वाल, थाना प्रभारी जोगेन्द्र सिंह यादव सहित पुलिस स्टाफ व नगर के कई गणमान्यजन उपस्थित रहे विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने इस मौके पर कहा कि “शस्त्र पूजन हमारी परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है। विजयादशमी का पर्व हमें सदैव सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। पुलिस बल द्वारा प्रतिदिन समाज की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने का कार्य किया जाता है, ऐसे में शस्त्र पूजन का महत्व और भी बढ़ जाता है।” पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और आस्था का वातावरण बना रहा। शस्त्र पूजन संपन्न होने के बाद उपस्थित अतिथियों और अधिकारियों ने विजयादशमी पर्व की एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0