मीणा समाज के द्वारा निकाले गए चल समारोह का भाजपा नेता के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया

Friday, March 24, 2023 - 21:03
Updated: 4 years ago
0
मीणा समाज के द्वारा निकाले गए चल समारोह का भाजपा नेता के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया
मीणा समाज के द्वारा निकाले गए चल समारोह का भाजपा नेता के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया

बमोरी। मीनेश जयंती के अवसर पर आज मीणा समाज के द्वारा फतेहगढ़ से बमोरी के लिए विशाल वाहन रैली निकाली गई।

इस रैली का फतेहगढ़ मार्ग पर भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह (सामरसिंगा) के नेतृत्व में पुष्प वर्षा, प्रसाद वितरण एवं जल वितरण कर स्वागत किया गया, इस दौरान श्री सिंह ने रथ में विराजमान भगवान विष्णु के अवतार मीणा समाज के आराध्य भगवान मीनेश का पूजन अर्चन किया एवं चल समारोह में शामिल मीणा समाज के सभी बंधुओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस दौरान फतेहगढ़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष रिंकू धाकड़, किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर किरार (सरपंच साहब), रघुनाथ नागर, भगवानलाल मेहता, मुरारीलाल मीणा, ब्रजमोहन मीणा सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User