'मिसाइलों की तेज आवाज डराती थी', संकटग्रस्त ईरान से भारत लौटे छात्रों ने बताई आपबीती
ईरान में फंसे भारतीय छात्र गुरुवार सुबह भारत लौटे। ऑपरेशन सिंधु के तहत 110 भारतीय छात्रों का जत्था भारत पहुंचा। अपने वतन वापसी पर सभी छात्र और उनके परिजन खुश नजर आए। इस बीच छात्रों ने ईरान के बिगड़ते हालात के बारे में बात की।
नई दिल्ली (आरएनआई) इस्राइल-ईरान तनाव के बीच ईरान में फंसे भारतीय छात्र गुरुवार सुबह भारत लौटे। ऑपरेशन सिंधु के तहत 110 भारतीय छात्रों का जत्था भारत पहुंचा। अपने वतन वापसी पर सभी छात्र और उनके परिजन खुश नजर आए। इस बीच छात्रों ने ईरान के बिगड़ते हालात के बारे में बात की। छात्रों ने बताया कि ईरान में हालात बेहद खराब हैं। मिसाइलों की तेज आवाज हमें डराती थी।
यासिर गफ्फार नाम के छात्र ने बताया कि हमने रात में मिसाइलों को ऊपर से जाते देखा और जोरदार धमाकों की आवाजें सुनीं। डर का माहौल था, लेकिन अब भारत पहुंचकर राहत मिली है। हमने अपने सपनों को अभी नहीं छोड़ा है और हालात सुधरने पर वापस ईरान लौटेंगे। सरकार की इस कार्रवाई के लिए छात्र और उनके परिवारों ने आभार जताया है।
एक अन्य छात्र ने कहा कि ईरान की स्थिति खराब है और लोग डरे हुए हैं। भारत सरकार ने हमें निकाला। हमें इतनी उम्मीद भी नहीं थी। उन्होंने हर कदम पर हमारी मदद की, किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। हम केंद्र सरकार के आभारी हैं। एक छात्र ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं अपने देश वापस आ गया हूं। ईरान में स्थिति खराब थी। भारत सरकार ने बहुत मदद की, जिसकी वजह से हम घर वापस आ गए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



