माहौर समाज ने सदर विधायक को बताईं समस्याएं

Friday, November 24, 2023 - 20:38
0
माहौर समाज ने सदर विधायक को बताईं समस्याएं

हाथरस - 24 नवंबर। विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा ब्रज क्षेत्र मंत्री श्रीमती डौली माहौर  व वासुदेव माहौर के साथ माहौर समाज के सभासद सूरज माहौर, पूर्व सभासद बीरेंद्र माहौर, नानक चन्द माहौर, रोहित माहौर, अनिल माहौर, दीपक माहौर आदि ने सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर  से मिलकर उन्हें ज्ञापन सोपा गया और समस्याओं के निराकरण की मांग की गई ।अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई पार्क में झलकारी बाई की प्रतिमा लगाने के लिए एवम  आदर्श नगर में पं. एस. एन. चतुर्वेदी के घर के सामने वाली गली के निर्माण हेतु अनुरोध किया गया । इन कार्यों के लिए विधायिका ने  समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। सदर विधायक का माहौर समाज द्वारा आभार व धन्यवाद किया गया।    

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User