माताएं बच्चों को मोबाइल से दूर रखे -- भार्गव

Monday, March 31, 2025 - 11:50
Updated: 2 years ago
0
माताएं बच्चों को मोबाइल से दूर रखे -- भार्गव

गुना (आरएनआई) शिशु मंदिर प्रतापनगर पुरानी छावनी गुना में प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ ही बोर्ड परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहने पर  विद्यालय के आचार्य एवं दीदियों को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया ।

विद्या भारती के विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था उच्च कोटि की होने के साथ ही छात्रों को संस्कार भी दिए जाते है,ग्रीष्म कालीन अवकाश में माताएं बच्चों को मोबाइल से दूर रखने का प्रयास करें उक्त विचार विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि अनिल भार्गव ने छात्रों के साथ उपस्थित पालकों के बीच व्यक्त किए ।

 
 शिशु मंदिर प्रतापनगर पुरानी छावनी गुना में कार्यक्रम का प्रारंभ   अतिथिगण अनिल भार्गव, डा. भारत कुशवाह तथा प्राचार्य रामेश्वर नागर द्वारा विद्या की अधिष्ठाता माता सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्जलन से किया । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री नागर ने बताया कि हमारे विद्यालय की बोर्ड परीक्षा कक्षा 8 एवं 5 का परीक्षा परिणाम बहुत उत्साहित करने वाला रहा हैं विद्यालय के सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है इस उपलब्धि पर उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति,पालकगण और विद्यालय स्टाफ को सहयोग के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया ।

अतिथियों द्वारा विद्यालय की सभी कक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया साथ ही सभी स्टाफ को सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संगीता गर्ग ने किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User