मां शरादा शक्तिपीठ के दिन दहाड़े चटके ताले, माता के गहने उतार ले गए चोर

Sunday, June 18, 2023 - 17:15
0
मां शरादा शक्तिपीठ के दिन दहाड़े चटके ताले, माता के गहने उतार ले गए चोर

शिवपुरी। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना सीमा में दबरा गांव मे स्थित मां शारदा शक्तिपीठ मंदिर के दिन दहाडे ही ताले चटका दिए गए है ओर माता की मुर्ति से गहने चुरा ले गए चोर। पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक दबरा गांव में मां शारदा शक्तिपीठ मंदिर के पुजारी सुरेंद्र पाठक शुक्रवार की दोपहर मंदिर से 2 बजे धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पास ही गए थे जब शाम 5 बजे के करीब मंदिर में पहुंचे तो देखा कि गेट का लॉक टूटा हुआ है और अंदर जाकर देखा तो माता रानी के गहने गायब थे।

चोरी की इस घटना के ग्रामीण शनिवार की सुबह एकत्रित दिनारा थाने पहुंचे और चोरों को जल्द पकड़ने की बात थाना प्रभारी से कही। वही थाना प्रभारी संतोष भार्गव का कहना है कि तीन से चार हजार रुपए कीमत का चांदी का सामान चोरी गया है। कुछ बदमाशों को चिह्नित कर लिया है जल्द चोरों को पकड़ लेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User