“मां-बाप रोते रहे, जिंदा जल गया 4 साल का अनय” — इंदौर-शिवपुरी इंटरसिटी बस में भीषण आग, चंद मिनटों में राख हुई बस

Saturday, May 16, 2026 - 11:25
Updated: 5 months ago
0
“मां-बाप रोते रहे, जिंदा जल गया 4 साल का अनय” — इंदौर-शिवपुरी इंटरसिटी बस में भीषण आग, चंद मिनटों में राख हुई बस

मध्य प्रदेश में इंदौर से शिवपुरी आ रही इंटरसिटी बस में मक्सी-जैन पथ पर अचानक भीषण आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 4 साल के मासूम अनय की जिंदा जलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनय सीए अभिषेक और सीए मिनी का बेटा था। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस हाईवे किनारे एक होटल पर चाय-नाश्ते के लिए रुकी थी। उस समय लगभग 90 प्रतिशत यात्री नीचे उतर चुके थे। तभी अचानक बस में आग लगी और महज दो मिनट के भीतर पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

माता-पिता ने रोते हुए बताया कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला और मासूम अनय आग की चपेट में आ गया। हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह हादसा बस के चलते समय हाईवे पर हुआ होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। शुरुआती आशंका बस के एसी सिस्टम में धमाका या शॉर्ट सर्किट होने की जताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User