महोली किसान आत्महत्या प्रकरण पर प्रशासन की वस्तुस्थिति स्पष्ट, एसडीएम ने दी भूमि अभिलेखों की जानकारी

Monday, February 2, 2026 - 21:02
Updated: 6 months ago
0
महोली किसान आत्महत्या प्रकरण पर प्रशासन की वस्तुस्थिति स्पष्ट, एसडीएम ने दी भूमि अभिलेखों की जानकारी

बहादुरपुर (आरएनआई) कल 01 फरवरी 2026 को तहसील बहादुरपुर के ग्राम महोली निवासी शिवराज सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह दांगी द्वारा ओला वृष्टि से फसल क्षति के कारण आत्महत्या किये जाने संबंधी समाचार विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ है। इस संबंध में वस्तुस्थिति की जानकारी देते हुए मुंगावली एसडीएम इसरार खान ने बताया कि शिवराज सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह दांगी के स्तत्व में ग्राम महोली स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 29/2 रकवा 2.700 हे0 में हिस्सा रकवा 0.610 हे० तथा सर्वे क्रमांक 137/3 रकवा 0.102 हे० कुल 0.712 हे० भूमि दर्ज है। सर्वे क्रमांक 29/2 यूकों बैंक शाखा मल्हारगढ़ में बंधक है।

ग्राम महोली में परिवार के अन्य सदस्यों के नाम कुल 5.472 हे० भूमि स्थित है। सर्वे क्रमांक 29/1/3 रकवा 1.416 हे० जसवंतसिंह पुत्र शिवराजसिंह दांगी, सर्वे कमांक 29/2 रकवा 2.700 हे० शिवराजसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह दांगी हिस्सा 0.610 हे0 एवं रामबाबू पुत्र शिवराजसिंह दांगी हिस्सा 2.090 हे०, सर्वे क्रमांक 115/3/2 रकवा 1.254 हे० राजेश पुत्र शिवराजसिंह दांगी, सर्वे कमांक 137/3 रकबा 0.102 हे० शिवराजसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह दांगी के स्वत्व में दर्ज है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User