महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या, दो पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म का आरोप; सीएम ने दिया निलंबन के आदेश

Oct 24, 2025 - 17:41
 0  108
महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या, दो पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म का आरोप; सीएम ने दिया निलंबन के आदेश

मुंबई (आरएनआई) — महाराष्ट्र के सातारा जिले में सरकारी अस्पताल की एक महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। मृतक ने अपने सुसाइड नोट में दो पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म और मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया।

पुलिस के अनुसार, महिला डॉक्टर का शव गुरुवार देर रात फलटन के एक होटल के कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी होटल स्टाफ ने पुलिस को दी। डॉक्टर मूल रूप से बीड जिले की रहने वाली थीं और पिछले कुछ महीनों से फलटन के सरकारी अस्पताल में कार्यरत थीं।

सुसाइड नोट में महिला ने लिखा कि उपनिरीक्षक गोपाल बडाने ने कई बार उसका दुष्कर्म किया, जबकि पुलिसकर्मी प्रशांत बंकर लगातार मानसिक उत्पीड़न करता रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सातारा के पुलिस अधीक्षक से बात की और दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि फडणवीस ने गृह विभाग के प्रमुख के रूप में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं ताकि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा न जाए।

महिला आयोग भी सक्रिय
महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने घटना पर संज्ञान लिया और सातारा पुलिस को कड़े निर्देश जारी किए। आयोग ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। चाकणकर ने कहा कि इस अमानवीय घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा और महिला को न्याय मिलेगा।

यह मामला राज्य में सार्वजनिक और प्रशासनिक गंभीर चिंता का विषय बन गया है, और घटना की जांच तेज़ी से जारी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.