महालेखाकार की रिपोर्ट अनुसार बहुत बड़ा राशन घोटाला हुआ हैं : लक्ष्मण सिंह

Oct 30, 2023 - 21:57
Oct 30, 2023 - 21:57
 0  2.7k

गुना, (आरएनआई) चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने राशन घोटाला को लेकर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा हैं कि प्रदेश में महालेखाकार की रिपोर्ट अनुसार बहुत बड़ा राशन घोटाला हुआ हैं, फर्जी वाहनों के नंबर से राशन परिवहन बताया गया है। जिन वाहनों के नंबर से भारी तादात में करोड़ो का कई किलो वजनी राशन परिवहन दर्शाया गया है वे वाहन दो पहिया वाहन और आटो रिक्शा हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के अनुज कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह अपने बयानों और आरोपों से हमेशा चर्चाओं में रहते है वही सरकार को भी मुसीबतों में डालते रहते हैं। वही उन्होंने शाला त्यागी बच्चो की संख्या और उनके आंकड़ों पर महिला एवं बाल विकास ने बड़ा घपला किया है,जिसमे कुल संख्या को कई गुना अधिक बताकर राशन सप्लाई होना बताया हे। श्री सिंह ने रिपोर्ट के हवाले से आरोप लगाया है जिस समय प्रदेश के 6 शायंत्र पोषण आहार फेक्ट्रियो में निर्माण और परिवहन बताया गया हैं उस दौरान वे फेक्ट्रियों का संचालन बंद था। प्रदेश में सरकार कांग्रेस की आई तो इस राशन घोटाले में लिप्त लोगों को पकड़ कर करवाई कर वसूली कर राशि को सरकारी खजाने में जमा कराएंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0