मलकापुर डकैती में शामिल बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, पचीस हजार के तीन इनामिया गिरफ्तार किए गए

Sunday, March 1, 2026 - 15:50
Updated: 5 months ago
0
मलकापुर डकैती में शामिल बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, पचीस हजार के तीन इनामिया गिरफ्तार किए गए
मलकापुर डकैती में शामिल बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, पचीस हजार के तीन इनामिया गिरफ्तार किए गए

शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मलकापुर मे हुई डकैती के मामले में पचीस पचीस हज़ार रूपए के तीन इनामिया बदमाशों को पुलिस ने रविवार भोर में मुठभेड़ में गोली मारकर कर गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों से हुई मुठभेड़ में दो कांस्टेबल भी घायल हुए हैं। बदमाशों के पास से पुलिस ने नगदी और तमंचे बरामद किये हैं।10 फरवरी को सुबह करीब 3 बजे ग्राम मलकापुर में अनीस खां पुत्र नसीर खां के घर में चार पांच अज्ञात बदमाश घुस गए तथा उन्हें बंधक बनाकर घर में रखे 30 हजार रुपए की नगदी व आभूषण लूट ले गए। सूचना पर उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।अनीस खां की तहरीर पर डकैती का मुकदमा लिखा गया। आई जी जोन और पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के सफल एवं शीघ्र अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद के निर्देशन में टीमों का गठन कर लगाया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा उक्त घटना में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। शनिवार रविवार की मध्य रात्रि में कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियो, वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी।मुखबिर की सूचना पर निर्माणाधीन बाईपास के पास बाग मे पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मौजूद बदमाशों की घेराबंदी की गयी। बाग में मौजूद बदमाशों द्वारा खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी। जिसमें यादराम उर्फ यादा पुत्र माखन लाल और धर्मेन्द्र गिरी पुत्र हरपाल गिरी निवासीगण नौगमा पकडिया थाना सुनगढी जनपद पीलीभीत दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गए तथा समोल मण्डल पुत्र उपेन मण्डल निवासी भरतपुर थाना न्यूरिया जनपद पीलीभीत को भी मौके से गिरफ्तार किया गया।उनके कब्जे से 17,520 रुपये नगद, व तीन तमंचे 315 बोर, 5 जिंदा कारतूस एवं 5 खोखा कारतूस बरामद किये गए।मुठभेड़ में कांस्टेबल मंगेश व मनोज भी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी व अभियुक्तों को उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया।गिरफ्तार यादराम पर पीलीभीत जनपद के विभिन्न थानों में बाइस मुकदमे दर्ज हैँ।एएसपी शाहाबाद आलोक राज नारायण ने बताया मलकापुर में अनीस खां के यहाँ पड़ी डकैती के मामले में पचीस पचीस हजार के इनामी तीन वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है उनमे से दो अपराधी मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल हुए हैँ जिन्हे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार करने वाली पलिस टीम में शाहाबाद कोतवाली प्रभारी अरविन्द कुमार राय, नि० उदय भान यादव, उ0नि0 राजेश कुमार चौधरी,मो० अमजद,अरविन्द कुमार यादव,सोमल राम पासवान,हरदीप यादव,अतुल कुमार गुप्ता, हे0का0 लोकेश भट्ट, जंगबहादुर,रामआसरे,का0 सम्राट, नितिन तोमर,गुंजन गिल,कंचन,मंगेश, मनोज,फैसल हुसैन,उमेश कुमार,नागेन्द्र कुमार,प्रेमसिंह,फुलकुवँर,स्वाट/सर्विलांस व एस ओ जी के प्रभारी उ0नि0 राजेश कुमार,अब्दुल जब्बार और उनकी टीम शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User