मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, विश्वास सारंग से चर्चा के बाद काम पर लौटे चिकित्सक

Friday, February 17, 2023 - 20:49
Updated: 4 years ago
0
मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, विश्वास सारंग से चर्चा के बाद काम पर लौटे चिकित्सक

भोपाल। मंत्री ने चिकित्सा महासंघ के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की और कहा कि चिकित्सा महासंघ की मांगों को लेकर हाई पावर कमेटी बनाई जाएगी जहां उनकी समस्याओं और मांग पर विचार करेगी और सरकार समय सीमा में उनपर विचार करके निर्णय लेगी। समिति में महासंघ में शामिल सभी विभागों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। विश्वास सारंग के साथ चर्चा के बाद चिकित्सकों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल वापिस ले लगी है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने आज चिकित्सा महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में चिकित्सकों की हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया। मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि महासंघ की मांगों पर विचार करने हेतु हाई पॉवर कमेटी का गठन किया जायेगा। इसमें शासन के साथ चिकित्सा विभागों के प्रतिनिधि भी होंगे समिति का हिस्सा होंगे। यह समिति चिकित्सकों की मांगों को लेकर विचार कर सरकार के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। सरकार समिति द्वारा दिये गये सुझावों पर विचार कर समय सीमा में निर्णय लेगी। उन्होंने बताया कि समिति में चिकित्सा महासंघ के तीन प्रतिनिधि भी इस कमेटी में शामिल होंगे। महासंघ में विभिन्न विभागों का प्रतिनिधित्व भी है इसीलिए हाई पॉवर समिति में महासंघ में सम्मिलित प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा।

विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार संवाद स्थापित कर हर वर्ग के कल्याण और उनके समस्याओं के निराकरण के लिये कार्य करती है।उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की मांगों को लेकर राज्य सरकार संवदेनशीलता और दृढ़ता के साथ विचार कर शीघ्र ही निर्णय लेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User