मथुरा रिफाइनरी ने किया संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर को नमन, जरूरतमंद बच्चों को बाँटे स्कूल बैग और स्टेशनरी सामग्री

Tuesday, April 15, 2025 - 18:27
Updated: 2 years ago
0
मथुरा रिफाइनरी ने किया संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर को नमन, जरूरतमंद बच्चों को बाँटे स्कूल बैग और स्टेशनरी सामग्री

मथुरा (आरएनआई) मथुरा रिफाइनरी ने डॉ भीमराव अंबेडकर का 134वां जन्मोत्सव श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया| रिफाइनरी नगर स्थित एम्प्लॉईस क्लब में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख श्री मुकुल अग्रवाल ने कार्यक्रम के शुरुआत संविधान निर्माता बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण करके की। 

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में आस- पास के स्कूलों के ज़रूरतमन्द बच्चे, रिफाइनरी वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी, ऑफिसर्स एसोसिएशन और कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी उयस्थित थे| सभी को संबोधित करते हुए श्री मुकुल अग्रवाल ने कहा कि डॉ अंबेडकर के नेतृत्व में भारत को एक मजबूत संविधान मिला जिसने हमें न सिर्फ अधिकार दिये बल्कि हमारे कर्तव्यों को भी परिभाषित किया है| उन्होने कहा कि बाबा साहब एक विद्वान थे जिन्होने देश से कई कु-प्रथाओं को मिटाने में योगदान दिया और जरूरतमंदों और महिलाओं के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया| उनका जीवन एक मिसाल है और हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। 

अंबेडकर जयंती के अवसर पर सामाजिक कल्याण की ओर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मथुरा रिफाइनरी ने 270 ज़रूरतमन्द बच्चों को स्कूल बैग और स्टेशनरी सामाग्री का वितरण किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की| इस कार्यक्रम की अगुवाई रिफाइनरी की एससी / एसटी एम्प्लॉईस वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) ने की। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User