मथुरा में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस कार्यवाही, हड़कंप

Thursday, May 1, 2025 - 17:01
Updated: 1 year ago
0
मथुरा में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस कार्यवाही, हड़कंप

मथुरा (आरएनआई) मथुरा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर और प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के खिलाफ सरकारी कार्य में वादा डालने का मामला सामने आया है। सदर थाने में दोनों नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सिटी भूषण वर्मा के अनुसार प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद ने अलीगढ़ की एक घटना को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस मामले में उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। जब जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर को उसकी जानकारी मिली तो वह मंगलवार को अपने साथियों के साथ सिविल लाइन चौकी पहुंचे। कोर्ट जाते समय उन्होंने हंगामा किया और सरकारी कार्य में बाधा डाली। सिविल लाइन चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर का कहना है।कि पुलिस पीड़ितों की सुनवाई नहीं कर रही है। उनका आरोप है कि प्रदेश प्रवक्ता ने फेसबुक पर भाजपा सरकार की आलोचना की थी। इसी कारण उन्हें शांति भंग में पाबंद कर दिया गया है। विरोध करने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई। धनगर ने कहा कांग्रेसी कार्यकर्ता गरीब मजदूर और दलितों के सम्मान की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User