मथुरा पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, अफसरों संग बांके बिहारी मंदिर के कॉरिडोर पर किया मंथन

मथुरा पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी ने अफसरों संग बैठक की। बैठक में बांके बिहारी मंदिर में व्यवस्थाओं पर चर्चा की। साथ ही कॉरिडोर पर भी मंथन किया। 

Wednesday, July 10, 2024 - 15:28
0
मथुरा पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, अफसरों संग बांके बिहारी मंदिर के कॉरिडोर पर किया मंथन

मथुरा (आरएनआई) तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बुधवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, डीजीपी प्रशांत कुमार पहुंचे। वह सबसे पहले श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन करके मंदिर का भ्रमण किया। मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

एसएसपी और डीएम ने उनको मंदिर की व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर मंडलायुक्त रितु महेश्वरी, एसएसपी शैलेस पांडेय सहित अधिकारी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने धार्मिक पर्यटन के बिंदुओं पर विकास को लेकर स्थानीय अधिकारियों संग बैठक की।

इस मौके पर मुख्य सचिव कहा कि प्रतिदिन पांच से 10 लाख श्रद्धालु ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शनार्थ आते हैं। इन श्रद्धालुओं को दर्शन में असुविधा न हो ऐसी शासन की मंशा है। साथ में यह भी ध्यान रखा जाएगा कि स्थानीय लोगों को भी इससे परेशानी न हो। जल्द ही इन सुविधाओं को लागू किया जाएगा। 

डीजीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। इसमें श्रद्धालुओं के संग ही स्थानीय लोगों को बेहतरी लग सके।इससे पहले मुख्य सचिव और डीजीपी ने करीब पौन घंटे तक मंदिर का बाहरी और अंदरूनी व्यवस्थाओं को परखा। इसके बाद दोनों अफसरों ने ठाकुर जी का देहरी पूजन भी किया। फिलहाल दोनों अफसर जोन और जनपद के अफसरों के संग कॉरिडोर पर मंथन कर रहे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User