मथुरा: गंदे बैग में तीन करोड़ के ड्रग...इस एक गलती से पकड़ा गया तस्कर, 1.62 किलो हेरोइन और 469 ग्राम स्मैक बरामद

मथुरा में पुलिस और एएनटीएफ आगरा की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। मादक पदार्थ की खेप ले जा रहे तस्कर को पकड़ा। तस्कर से तीन करोड़ कीमत की हेरोइन और स्मैक बरामद हुई है। तस्कर मथुरा से दिल्ली जाने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पकड़ लिया गया।

Tuesday, March 25, 2025 - 19:00
0
मथुरा: गंदे बैग में तीन करोड़ के ड्रग...इस एक गलती से पकड़ा गया तस्कर, 1.62 किलो हेरोइन और 469 ग्राम स्मैक बरामद

मथुरा (आरएनआई) कोतवाली की रिपोर्टिंग चौकी कृष्णानगर पुलिस और एएनटीएफ आगरा की टीम ने मथुरा में हेरोइन और स्मैक की सप्लाई देकर दिल्ली जाते तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस ने 1.62 किलो हेरोइन और 469 ग्राम स्मैक बरामद की है। 

एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि आगरा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम को सूचना मिली कि मथुरा से बड़ी मात्रा में हेरोइन और स्मैक लेकर तस्कर जाने वाला है। टीम ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर से संपर्क किया। कोतवाल और रिपोर्टिंग कृष्णानगर चौकी प्रभारी विक्रांत सिंह ने टीम के साथ मिलकर तस्कर की सुरागकशी शुरू कर दी। चौकी प्रभारी को सूचना मिली कि तस्कर मालगोदाम के पास बनी मजार के पास खड़ा हुआ है। 

सूचना पर एएनटीएफ और कृष्णा नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 1.62 किलो हेरोइन, 469 ग्राम स्मैक, 1755 रुपये और मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस उसे अपने साथ चौकी ले आई। यहां पूछताछ में उसने खुद को मूलरूप से बिहार के थाना जमुई स्थित गांव दौलतपुर एवं हाल दिल्ली के नरेला निवासी मो. गयास अंसारी बताया। एसपी सिटी ने बताया कि तस्कर से बरामद मादक पदार्थ की बाजार में तीन करोड़ रुपये के करीब कीमत है। मथुरा में उसे सप्लाई देनी थी। सप्लाई देकर वह लौट रहा था, इससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया।

चौकी प्रभारी कृष्णा नगर विक्रांत तोमर ने बताया कि तस्कर की पहचान काफी मुश्किल थी। उसने साधारण कपड़े पहन रखे थे और गंदे से बैग के अंदर काली थैली में स्मैक और हेरोइन रखी हुई थी। प्रथम दृष्टया तो ऐसा प्रतीत ही नहीं हो रहा था कि यह तस्कर हो सकता है। यदि वह पुलिस को देखकर भागता नहीं तो उसकी गिरफ्तारी संभव नहीं हो पाती। उन्होंने बताया कि वह बिहार से माल खरीदकर दिल्ली, फरीदाबाद, रोहतक आदि क्षेत्रों में सप्लाई करता है। इससे पहले वह 40 से 50 बार इस तरह माल ले जा चुका है। 

एएनटीएफ यूनिट आगरा जोन निरीक्षक हरवेन्द्र मिश्रा, कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर, चौकी प्रभारी कृष्णा नगर विक्रांत तौमर, एएनटीएफ के एसआई गौरव शर्मा, हैड कांस्टेबल सुधीर कुमार, आशीष शुक्ला, लखन लाल, चालक मुकेश कुमार, कांस्टेबल प्रेम नारायण, वसीम अकरम, महिला कांस्टेबल पूनम कुमारी, शहर कोतवाली के कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User