मणिपुर: वरिष्ठ उग्रवादी कमांडर समेत 10 गिरफ्तार, सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी
इंफाल (आरएनआई) मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में असम राइफल्स ने एक प्रतिबंधित संगठन के वरिष्ठ कमांडर सहित10 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। अर्धसैनिक बल ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। असम राइफल्स ने बताया कि यह गिरफ्तारी एक अक्टूबर को चुराचांदपुर के जंगलों में चलाए गए अभियान के दौरान की गई।
अर्धसैनिक बल की ओर से जारी बयान में कहा गया, असम राइफल्स ने एक अक्टूबर को 'ऑपरेशन सॉन्गकोट' के तहत यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी के वरिष्ठ कमांडर जामखोगिन गुइते लुफो उर्फ ‘पेप्सी’ को गिरफ्तार किया। इसके अलावा नौ अन्य उग्रवादियों को भी इस अभियान में पकड़ा गया।
असम राइफल्स ने कहा, यह सफल अभियान चुराचांदपुर और जिरीबाम में यूकेएनए के नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका है और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा के प्रति असम राइफल्स की प्रतिबद्धता को दोहराता है।
मणिपुर के अधिकारियों के अनुसार यूकेएनए कमांडर पर जनवरी 2024 में बिष्णुपुर जिले में मीतई समुदाय के चार लोगों (एक पिता-पुत्र सहित) की हत्या में शामिल होने का आरोप है। मई 2023 से मणिपुर में मीतई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा में अब तक 260 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हज़ारों लोग विस्थापित हुए हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



