मच्छरों से बचाव करना ही डेंगू दिवस मनाने की सार्थकता: डॉ. अनुज

राट्रीय डेंगू दिवस पर सीएमओ कार्यालय में हुई संगोष्ठी, अच्छा कार्य करने वाले मलेरिया कर्मचारियों को किया प्रोत्साहित। 

Friday, May 16, 2025 - 18:07
Updated: 1 year ago
0
मच्छरों से बचाव करना ही डेंगू दिवस मनाने की सार्थकता: डॉ. अनुज

मथुरा (आरएनआई) राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में गोष्ठी का आयोजन अपर मुख्य चिकित्साअधिकारी डॉ. अनुज चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए डॉ. चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाना तभी सार्थक है जबकि हम जनमानस में इस बात जागरूकता लायें कि डेंगू से बचाव हेतु मच्छरों से बचाव करना पहली आवश्यकता है। गोष्ठी में उपस्थित सभी मलेरिया कर्मचारियों को अच्छा कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सभी गंभीरता से अपने कर्तव्यों का निर्वाह्न तय माइकोप्लान के अनुसार समन्वय बनाकर  करें।

एपीडेमिओलॉजिस्ट डॉ. हिमांशु मिश्रा द्वारा डेंगू रोग के उन्मूलन हेतु सभी निरोधात्मक गतिविधियाँ अंतर्विभागीय सहयोग किये जाने की अपील की गई। संचालन करते हुए जिला मलेरिया अधिकारी आर के सिंह के द्वारा वर्ष 2025 के राष्ट्रीय दिवस की थीम -देंखें, साफ करें, ढकें: डेंगू को हराने के उपाय करें पर चर्चा करते हुए डेंगू से बचाव की अपील जनता से की।

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर मलेरिया निरीक्षक राहुल सिंह ने कहा कि अपने घरों के आसपास साफसफाई रखें, पानी एकत्रित न होने दें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग हमें बीमारियों से बचाता है। गोष्ठी में मलेरिया निरीक्षक  अनिल कुमार वर्मा, नितिन सतोगी, मलेरिया पर्यवेक्षक सूरज सैनी, हरी चरण मीना, राजीव अग्रवाल, प्रेम सिंह अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User