मकान मालिक और किराएदार पर फ़ायरिंग: दोनों बाल-बाल बचे, मासूम को छूकर निकली गोली

मथुरा में बाइक सवार बदमाशों ने मकान मालिक और किराएदार पर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि इस हमले में दोनों बाल-बाल बच गए। ढाई साल के मासूम को एक गोली छूकर निकल गई। 

Jul 12, 2025 - 11:56
 0  27
मकान मालिक और किराएदार पर फ़ायरिंग: दोनों बाल-बाल बचे, मासूम को छूकर निकली गोली

मथुरा (आरएनआई) मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को बाइक सवार बदमाशों ने किराएदार पर फायरिंग कर दी। वारदात में उनकी बाल-बाल जान बची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से तीन से चार कारतूस के खोखा बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना मंडी चौकी क्षेत्र शिवपुरी की है। शुक्रवार रात को मकान मालिक और किराएदार आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे। इसके बाद गोली चलाने लगे। गोलियों की आवाज सुनकर गांव में दहशत मच गई।  बदमाशों ने मकान मालिक सूरजभान और उनके किराएदार पर गोलियां चला दीं। 2-3 राउंड की फायरिंग में एक गोली किराएदार की गोद में बैठे ढाई साल के बच्चे को छूकर निकल गई।

हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष से शिकायत ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.