भोपाल में BPL कार्ड घोटाला: SDM की ID से बने 100+ फर्जी कार्ड, 2 कर्मचारी सस्पेंड

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में BPL कार्ड को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसने प्रशासनिक सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tuesday, April 7, 2026 - 20:44
Updated: 7 months ago
0
भोपाल में BPL कार्ड घोटाला: SDM की ID से बने 100+ फर्जी कार्ड, 2 कर्मचारी सस्पेंड

भोपाल (आरएनआई) जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर कार्यालय के बाबू और रसूखदार लोगों के नाम पर फर्जी BPL कार्ड बनाए गए। मामला सामने आने के बाद दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही SDM को भी नोटिस दिए जाने की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि SDM की ID और password का इस्तेमाल कर एमपी नगर SDM कार्यालय में 100 से ज्यादा फर्जी BPL कार्ड बना दिए गए। इस पूरे मामले में वन विभाग के वन रक्षक किशोर मेहरा के पास ID-पासवर्ड होने की बात सामने आई है। आरोप है कि उन्होंने PWD के कार्यपालन यंत्री सुरेश बैरागी और कंप्यूटर ऑपरेटर गोविंद माली के साथ मिलकर यह फर्जीवाड़ा किया।

जांच में यह भी सामने आया है कि एक BPL कार्ड बनवाने के लिए 5 से 15 हजार रुपये तक वसूले गए।

कार्रवाई के तहत किशोर मेहरा और सुरेश बैरागी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि बाबू शैलेंद्र टांडेकर को नोटिस जारी किया गया है। SDM एलके खरे को भी नोटिस दिया जाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User