भैया दूज पर रोली-टीका कर बहनों ने उतारी आरती, बहनों ने भैया का कराया मुंह मीठा

Thursday, October 23, 2025 - 21:50
Updated: 12 months ago
0
भैया दूज पर रोली-टीका कर बहनों ने उतारी आरती, बहनों ने भैया का कराया मुंह मीठा

फतेहपुर (आरएनआई) धनतेरस, दीपावली के साथ-साथ भैया दूज को भी मिठाई की दुकानों में अपार भीड़ जुटी रही। अपने भाईयों की सलामती के लिए सभी बहनों ने हल्दी व चंदन से टीका लगाकर व मुंह मीठा कर उनके लंबे जीवन की कामना की। दुख की घड़ी में साथ देने वाला भाई ही एक बहन के लिए प्राथमिकता देता है। 

बहन-भाई के बीच असीम प्रेम बना रहने के लिए भैया दूज मनाया जाता है। इस दिन सभी बहने अपने-अपने भाई की सुखमय जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती है। जिसके चलते शहर की मिष्ठान की दुकानों में जमकर मिठाई की खरीदारी हुई। भाई को बहन के प्रति भले ही प्रेम की भावना न हो, लेकिन बहन को भाई के प्रति असीम लगाव होता है। भैया दूज एक बहन के लिए अहम पर्व के रूप मंे माना जाता है। सुबह से ही दूर-दराज में रहने वाली बहनों का आना-जाना लगा रहा और यही प्रक्रिया देर शाम तक लगातार जारी रही। विवाहित बहनों ने साल के पूरे दिन भले ही अपने पति की पूजा कर उसकी लम्बे जीवन की कामना ईश्वर से ही हो लेकिन भैया दूज पर्व मंे बहनों का प्रेम भाई के आगे पति का प्रेम फीका पड़ जाता है। इस दिन बहनों ने भाईयों की पूजा कर उनको तिलक लगाकर मिठाई भी खिलाती है।

कारागार पहुंचकर भाईयों को लगाया टीका
फतेहपुर। जिला कारागार में बंद अपने भाइयों से भाई दूज के अवसर पर बड़ी संख्या में बहने पहुंची और टीका लगाकर भाई दूज के पर्व को धूमधाम से मनाया। इस दौरान बहनों ने जहां भाइयों के माथे पर टीका कर उनकी लम्बी आयु की कामना की वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार भी दिए और पैर छू-कर आशीर्वाद लिया। पर्व को देखते हुए जेल प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए थे। जेल अधीक्षक ने बताया कि भाई दूज के मनाने के लिये विशेष व्यवस्था की गई है। मिठाई और पूजा सामग्री भी जिला कारागार की ओर से उपलब्ध कराई गई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User