भुवनेश्वर के रासायनिक कारखाने में हुआ गैस रिसाव, मचा हड़कंप
भुवनेश्वर के चांदका औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक होने के कारण हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया।
भुवनेश्वर (आरएनआई) ओडिशा की एक रासायनिक फैक्ट्री में शनिवार को गैस रिसाव की घटना सामने आई है। घटना राजधानी भुवनेश्वर के चंद्रशेखरपुर इलाके की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस स्टेशन की एक टीम के साथ अग्निशमन सेवा कर्मी मौके पर पहुंचे। इस घटना में किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
भुवनेश्वर के चांदका औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक होने के कारण हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया। चंद्रशेखरपुर फायर स्टेशन के कर्मियों को शनिवार शाम चंदका औद्योगिक क्षेत्र में शिवम केमिकल्स नाम के एक रासायनिक कारखाने में गैस रिसाव के बारे में सूचना मिली थी।
जिसके बाद तुरंत ही पांच टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थिति को नियंत्रित करने के एक बचाव टेंडर, एक पानी का टैंकर और चार अग्निशामक यंत्रों को लगाया गया था। संदेह है कि, कारखाने से लीक हुई गैस सोडियम हाइपोक्लोराइट थी। खराब सिलेंडर को बचाव कर्मी अपने साथ लेकर गए हैं। इस हादसे में जानमाल के नुकसान कोई रिपोर्ट नहीं है।
पूरे इलाके को सुरक्षित घोषित करने के लिए बचाव दल की टीमों ने पानी में चूना मिलाकर छिड़काव किया गया और गैस डिटेक्टर मशीन का इस्तेमाल किया गया। ताकि हवा में दूषित गैस का पता लगाया जा सके। ऑपरेशन के दौरान, पाटिया और इन्फोसिटी के बीच की सड़क को सील कर दिया गया और यातायात को डायवर्ट कर दिया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



