भुजरिया तालाब पर कलेक्टर का श्रमदान: स्वच्छता-संरक्षण का संकल्प, तालाब में छोड़े गए कमल के बीज
गुना (आरएनआई) कलेक्टर ने आज भुजरिया तालाब पर सामाजिक जनों के साथ मिलकर श्रमदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके उपरांत सभी उपस्थितजनों ने तालाब की स्वच्छता एवं संरक्षण हेतु सामूहिक संकल्प लिया।
इसके बाद कलेक्टर किशोर कन्याल सहित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए तालाब परिसर की साफ-सफाई की। इस अवसर पर तालाब की सुंदरता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कमल के बीज भी तालाब में छोड़े गए, ताकि भविष्य में पूरा तालाब कमल पुष्पों से आच्छादित हो सके।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सामाजिक जनों ने यह घोषणा भी की कि भुजरिया तालाब पर नियमित रूप से संध्या आरती आयोजित की जाएगी तथा सभी नागरिक सामूहिक रूप से इसकी स्वच्छता एवं संरक्षण का निरंतर ध्यान रखेंगे।
इस अवसर पर सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, नागरिकगण एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)