भारतीय सिंधु सभा शाखा गुना में नवीन अध्यक्ष  आनंद कृष्णानी, संजय सोभवानी सचिव व प्रदीप माधानी कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए 

Sunday, January 5, 2025 - 20:52
Updated: 2 years ago
0
भारतीय सिंधु सभा शाखा गुना में नवीन अध्यक्ष  आनंद कृष्णानी, संजय सोभवानी सचिव व प्रदीप माधानी कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए 

गुना (आरएनआई) 5 जनवरी को भारतीय सिंधु सभा शाखा गुना की स्थानीय होटल में बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में मुख्य रूप से भारतीय सिन्धू सभा के प्रदेश मंत्री राजेश बत्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हासानन्द आहूजा और संभाग प्रभारी शंकरलाल कारड़ा सहित गिना सिन्धी समाजजन ने भारतीय सिन्धू सभा के संगठनात्मक परिवर्तन तथा विस्तार पर चर्चा की।

 इस दौरान आए हुए अतिथियों ने गुना शाखा के विस्तार व नवीन सदस्यता एवम युवा शाखा के गठन के लिए पात्रता व सभी सदस्यों के नवीन पत्रक में सम्पूर्ण जानकारी सदस्यता शुल्क सहित प्रदेश कार्यालय में जमा करने लिये शाखा से आग्रह किया।

मध्यप्रदेश सिंधी साहित्य अकादमी के निदेशक व भारतीय सिन्धू सभा के राष्ट्रीय महामंत्री  राजेश  वाधवानी ने वर्चुअल माध्यम से शाखा को सम्बोधित किया व अकादमी द्वारा सिंधी भाषा मे नाट्य मंचन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की जानकारी दी ।
शाखा गुना में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार डगवानी व उत्तम माधानी को संरक्षक मनोनीत किया गया ।
इसी क्रम में शाखा के नवीन अध्यक्ष आनंद कृष्णानी सचिव संजय सोभवानी व कोषाध्यक्ष प्रदीप माधानी को मनोनीत किया गया ।
अध्यक्ष आनंद कृष्णानी कार्यकारिणी का शीघ्र विस्तार व  समाज एवम  राष्ट्र निर्माण में सिंधी समाज के  योगदान पर प्रकाश डालते हुए शाखा गुना के सभी सिंधी परिवारों से अपना यथा संभव सहयोग की शपथ दिलाई। 
उपस्थित सिंधी समाज के सदस्य जगदीश वाधवानी , अनिल वाधवानी , बंटी वाधवानी , त्रिलोक लाहौरी, अमित खत्री , अनूप खत्री, अमित सोभवानी, मनीष कुकरेजा, वरुण वाधवानी आदि ने सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन आनंद कृष्णानी ने किया व  आभार संजय सोभवानी ने वयक्त  किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User