भारत से रेल-वायु संपर्क कटा, सीमा पर सख्ती; बीएसएफ कर्मियों की छुट्टियां रद्द
बांग्लादेश में बेकाबू होते हालतों को देखते हुए भारत ने सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है। भारत ने ढाका ढाका सहित बांग्लादेश के अन्य शहरों के लिए रेल और वायु मार्ग को भी बंद कर दिया है।
नई दिल्ली (आरएनआई) बांग्लादेश में अस्थिर हालात देखते हुए भारत ने ढाका व अन्य शहरों के लिए रेल और वायु संपर्क बंद कर दिया है। भारतीयों को बांग्लादेश की यात्रा टालने की सलाह दी है। वहीं, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बांग्लादेश सीमा पर सभी यूनिट के लिए हाई अलर्ट जारी करते हुए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।
कोलकाता से ढाका के बीच मैत्री एक्सप्रेस अभी बंद रहेगी। एअर इंडिया व इंडिगो ने ढाका की सभी उड़ानें रोक दी हैं। ढाका एयरपोर्ट पर भी सभी संचालन बंद हैं। बीएसएफ के कार्यवाहक महानिदेशक (डीजी) दलजीत सिंह चौधरी ने पूर्वी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक रवि गांधी व दक्षिण बंगाल के महानिरीक्षक मनिंदर प्रताप सिंह के साथ उत्तर 24 परगना में सीमा व सुंदरबन क्षेत्र की सुरक्षा की समीक्षा की।
बांग्लादेश भारत के पूर्वी पांच राज्यों के साथ सीमा साझा करता है। इसमें से प. बंगाल के साथ 2,217 किमी, त्रिपुरा 856 किमी, मेघालय 443 किमी, असम 262 किमी व मिजोरम की 318 किमी सीमा है। मेघालय में रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है।
उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ाई : दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेश उच्चायोग की सुरक्षा कड़ी कर दी है। उच्चायोग के बाहर ज्यादा बैरिकेड लगाए हैं। पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी है। पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने उच्चायोग पहुंच सुरक्षा की जांच की।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



