भारत की सर्जिकल स्ट्राइक की आशंका से पाकिस्तान में हड़कंप, एयरफोर्स हाई अलर्ट पर

भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त के रूप में काम कर चुके अब्दुल बासित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा मुझे यकीन है कि इस्लामाबाद पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी भारतीय गलतफहमी को विफल करने के लिए सभी संभावित उपाय कर रहा है। मुझे कोई संदेह नहीं है कि इस बार पाकिस्तान की प्रतिक्रिया बहुत कठिन होगी।

Wednesday, April 23, 2025 - 11:10
0
भारत की सर्जिकल स्ट्राइक की आशंका से पाकिस्तान में हड़कंप, एयरफोर्स हाई अलर्ट पर

नई दिल्ली (आरएनआई) जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में लोगों में आतंकवाद को लेकर गुस्सा है। पहलगाम में आतंकियों ने बर्बरता से 26 लोगों की हत्या कर दी। गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर पहुंच चुके हैं। इस बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी एक प्रतक्रिया आई है।

पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को अपना निशाना बनाया है और 26 लोगों की हत्या कर दी। देश के अलग-अलग हिस्सों से कश्मीर घूमने पहुंचे सैलानियों को निशाना बनाकर आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया। इस हमले के बाद लोग सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को डर सताने लगा है और भारत की कार्रवाई के खौफ में पाकिस्तानी वायुसेना रात भर अलर्ट मोड पर रही। फ्लाइट रडार डेटा में दर्ज पाकिस्तानी वायुसेना की असामान्य गतिविधियों से इसका पता चलता है।

सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 स्क्रीनशॉट सामने आए हैं। स्क्रीनशॉट में पाकिस्तान वायु सेना के प्रमुख विमानों को कराची स्थित दक्षिणी वायु कमांड से लाहौर और रावलपिंडी के पास उत्तर में स्थित ठिकानों की ओर जाते देखा गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User