भारत और चीन ने प्रचंड को नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर बधाई दी

भारत और चीन ने सोमवार को नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ”प्रचंड” को बधाई दी।

Monday, December 26, 2022 - 19:00
0
भारत और चीन ने प्रचंड को नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर बधाई दी
पुष्प कमल दहल ”प्रचंड”

काठमांडू, 26 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। भारत और चीन ने सोमवार को नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ”प्रचंड” को बधाई दी।

प्रचंड (68) ने आश्चर्यजनक रूप से देउबा की पार्टी नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले पांच दलों के सत्तारूढ़ गठबंधन से अलग होकर रविवार को राष्ट्रपति द्वारा निर्धारित समय सीमा समाप्त होने से पहले सरकार गठन का दावा पेश किया था, जिसके बाद राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने उन्हें प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

प्रचंड सोमवार को तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

‘माय रिपब्लिका’ वेबसाइट की खबर के अनुसार माओइस्ट सेंटर के सचिव गणेश शाह ने कहा कि निवर्तमान प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने सोमवार सुबह पार्टी कार्यालय में हुई बैठक के दौरान फोन पर प्रचंड को बधाई दी।

खबर में बताया गया है कि शाह ने कहा कि नेपाली कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी प्रचंड को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को प्रचंड को बधाई दी।

मोदी ने ट्वीट किया, “नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर पुष्प कमल दहल प्रचंड को हार्दिक बधाई। भारत और नेपाल के बीच अद्वितीय संबंध लोगों के बीच गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव और गर्मजोशी पर आधारित हैं। मैं इस दोस्ती को और मजबूत बनाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने की आशा करता हूं।”

चीन ने भी प्रचंड को नेपाल का 44वां प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है।

काठमांडू स्थित चीन दूतावास के प्रवक्ता ने रविवार शाम प्रचंड की प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्ति के तुरंत बाद ट्वीट किया, “नेपाल के 44वें प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्ति के लिए प्रचंड (पुष्प कमल दहल) को हार्दिक बधाई।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User