भाजपा सांसद और विधायक पर हमले के मामले में दो गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

Oct 9, 2025 - 09:09
 0  81
भाजपा सांसद और विधायक पर हमले के मामले में दो गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

जलपाईगुड़ी (आरएनआई)। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश अभी जारी है। घटना के बाद भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को नागराकाटा इलाके से गिरफ्तार किया गया है और उन्हें पूछताछ के लिए जलपाईगुड़ी सदर ले जाया गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि अन्य संदिग्धों की पहचान और ठिकाने का पता लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि, अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है और यह भी स्पष्ट नहीं किया गया कि उनका किसी राजनीतिक दल से संबंध है या नहीं।

यह हमला सोमवार को उस वक्त हुआ था जब सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष नागराकाटा क्षेत्र में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान मौजूद भीड़ के एक समूह ने कथित रूप से लाठी, डंडों और जूतों से हमला कर दिया। लोगों ने नदी से पत्थर उठाकर दोनों नेताओं की गाड़ियों पर फेंके, जिससे सांसद खगेन मुर्मू के चेहरे पर गंभीर चोट आई और उनकी बाईं आंख के नीचे से खून बहने लगा। विधायक शंकर घोष को भी धक्का दिया गया और उनके हाथ में चोट लगी। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बुधवार को विधायक शंकर घोष को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि सांसद खगेन मुर्मू अब भी इलाजरत हैं।

हमले के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। भाजपा ने सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है, जबकि तृणमूल ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए घटना की निंदा की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अस्पताल जाकर घायल सांसद खगेन मुर्मू से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.